{"_id":"61439ffe8ebc3e6990787def","slug":"it-rained-heavily-trees-fell-pillars-uprooted-mother-ganga-started-growing-varanasi-news-vns6120213150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे मेघा... पेड़ गिरे, खंभे उखड़े, बढ़ने लगी मां गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे मेघा... पेड़ गिरे, खंभे उखड़े, बढ़ने लगी मां गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस से तो राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव आफत बन गई। मुख्य सड़कों के साथ कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों का चलना दूभर हो गया। इसी कड़ी में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर दिखे। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। दो से तीन दिन यही हालात रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार सुबह से शुरू तेज हवा संग झमाझम बारिश बृहस्पतिवार को रुक-रुककर होती रही। औरंगाबाद, नई सड़क, नदेसर, बेनिया, गोदौलिया, भिखारीपुर, अंधरापुल, चौकाघाट, पक्कामहाल, लंका आदि इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। पानी इतना अधिक था कि कई जगहों पर बाइक बंद हो गई। मैकिनकों के पास लोगों की भीड़ रही। वहीं, सामनेघाट, लहरतारा, संकट मोचन मार्ग, ककरमत्ता, लहरतारा बौलिया पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से दुघर्टना की आशंका बनी रही।
कंदवा में नवनिर्मित सड़क बनी तालाब
अवलेशपुर कंदवा स्थित कर्दमेश्वरपुरम कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क तालाब बन गई। कॉलोनीवासियों के अनुसार, इस सड़क का पिछले सप्ताह ही शुभारंभ हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। नहीं तो इस तरह की स्थिति नहीं होती। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
कई जगहों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित
सबसे अधिक परेशानी पेड़ गिरने से हुई। बीएचयू में महिला महाविद्यालय के पास अचानक विशालकाय पेड़ उखड़ गया। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय के पास भी एक पेड़ कार पर गिर गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर मुड़ैला के पास अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सामने शीशम का पेड़ गिरने से एक लेन में आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मंडुवाडीह से मुड़ैला रोड पर बरगद का भी पेड़ गिर गया। शाम तक प्रशासन की तरफ से पेड़ हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू नहीं हुई। वहीं, गायघाट के रास्ते पर बरगद का डाल टूटकर गिरा तो नदेसर से अर्दली बाजार तक कई जगहों पर टहनियां टूटकर गिरी थी।
कटौती ने झेलाया, रात भर अंधेरा
बारिश में लोगों को बिजली कटौती का संकट भी झेलना पड़ा। कहीं ट्रांसफार्मर जल गया तो कहीं पोल से तार टूटकर गिरने से बिजली कटौती रही। मंडुवाडीह, चेतगंज, नई सड़क, फरीदपुर, सामनेघाट, अर्दली बाजार, सुंदरपुर में घंटों बिजली गुल रही। बारिश की वजह से मरम्मत समय से नहीं हो पा रहा था। लोग विद्युत उपकेंद्र पर फोन करते रहे। बारिश और हवा की वजह से तार ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। उधर, कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से कटौती की गई।