फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IT park will be devloped in cultural city kashi

सांस्कृतिक नगरी काशी में आईटी पार्क की बनाने की तैयारी

Fri, 23 Feb 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
IT park will be devloped in cultural city kashi
आईटी पार्क की डेमो - फोटो : demo
सांस्कृतिक नगरी काशी में आईटी पार्क की उम्मीदों को नए पंख लग गए हैं। लखनऊ में हुए दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट में कई बड़े औद्योगिक घरानों ने इसके लिए रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


समिट से लौटे वाराणसी के उद्यमियों के मुताबिक काशी समेत समूचे पूर्वांचल के विकास और रोजगार के नजरिए यह बड़ी पहल है। आईटी पार्क से न सिर्फ विकास के नए दौर की शुरुआत होगी बल्कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार होने के साथ ही हजारों प्रतिभावान युवाओं को अपने गृह नगर में ही अच्छे पैकेज पर रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


देश के दिग्गज उद्यमियों ने काशी सहित आसपास के जिलों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगाने की भी मंशा जाहिर की है। इसका सीधा असर पूर्वांचल के विकास और रोजगार पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी अशोक गुप्ता ने बताया कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने बनारस में आईटी पार्क खोलने की मंशा जाहिर की है। वाराणसी और आसपास के होनहार युवाओं के लिए यह बड़ी सौगात होगी। कंपनियों को स्थानीय स्तर पर तकनीकी हुनरमंद मिलेंगे तो वहीं युवाओं को बंगलूरू, नोएडा सहित अन्य मेट्रो सिटी की दौड़ नहीं लगानी होगी।

रोजगार का दायरा बढ़ने से युवाओं को दोहरा फायदा होगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बनारस और विंध्याचल के अलावा आस-पास के जिलों में 200 करोड़ का निवेश रिसॉर्ट और बैटरी चलित ऑटो रिक्शा बनाने का कारखाना लगाने पर करने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तो वहीं छोटे उद्यमियों को भी लाभ होगा। 

नमामि गंगे में हाथ बंटाएगा रिलायंस

IT park will be devloped in cultural city kashi
यूपी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
उद्यमियों के मुताबिक रिलायंस ग्रुप ने सरकार से आग्रह किया है कि नमामि गंगे योजना में सीएसआर के तहत उसे काम करने की अनुमति दी जाए। सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने को कहा है।

समिट से लौटे वाराणसी के उद्यमी, कारोबारी बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अरसा बाद औद्योगिक जगत में तेजी का माहौल बना है। बताया कि कई स्तर पर निवेश की पहल हुई है।

सरकार ने निवेशकों के लिए निवेश मित्र पोर्टल लांच किया है, जिसके जरिए निवेशक और उद्यमी बिना सरकारी कार्यालय गए अपने आवेदन की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इसकी निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी। 

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स को सराहा
लखनऊ में दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे एवं अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के वाराणसी चैप्टर की सराहना की। विभिन्न परियोजनाओं के जरिए एक हजार करोड़ के निवेश के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बनारस बीड्स के वीबी वाहन को सम्मानित किया।

आकर्षण का केंद्र बनी कालीन की स्टैंडी 
वाराणसी में पिछले महीनों हुए कॉर्पेट एक्सपो में धूम मचा चुकी पीएम मोदी की आकृति वाली कालीन की स्टैंडी इन्वेस्टर्स समिट में भी सबके आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने इसे खूब सराहा और सेल्फी की होड़ लगी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed