फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is everyone's responsibility to file returns on time

समय पर रिटर्न दाखिल करना सभी की जिम्मेदारी : आनंद मोहन

Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to file returns on time
समय पर रिटर्न दाखिल करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके प्रति सजगता बहुत जरूरी है। यह कहना है इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अरविंद मोहन भटनागर का। वह दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय टैक्स क्लीनिक शुरू होने पर लोगों से अपील कर रहे थे। पांडेयपुर प्रेमचंद नगर स्थित एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में अरविंद मोहन ने बताया कि इस टैक्स क्लिनिक का उद्देश्य विशेष रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करने से संबंधित करदाताओं के प्रश्नों का समाधान करना है। उन्होंने आईटीआर की ईफाइलिंग से संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए आम करदाता का मार्गदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस टैक्स क्लीनिक में आई टी रिटर्न दाखिल नहीं किया जाएगा, बल्कि कर विशेषज्ञों की ओर से इनकम टैक्स रिटर्न से संबंधित जानकारी दी जाएंगी। कार्यक्रम में टैक्स एक्सपर्ट दीपक अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, जीडी दूबे, सौरभ कुमार शर्मा, सचिव नीरज कुमार सिंह, वैभव मेहरोत्रा, विजय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed