Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is essential to promote research and innovation in the field of Ayurveda.

Varanasi News: आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी

Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
It is essential to promote research and innovation in the field of Ayurveda.
आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र विभाग में सीएमई में वक्ताओं ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार पर चर्चा की। निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली की ओर से आयुर्ज्ञान योजना के तहत हुए कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से आए 30 शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षकों में अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करना है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने अनुसंधान पद्धतियों, अंतरविषयक सहयोग आदि को महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. नारायणम श्रीकांत ने आयुष क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता के लिए साक्ष्य-आधारित अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रलय मैती, आयुर्वेद संकाय से प्रो. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो. पीएस ब्याडगी, प्रो. केएम सिंह, प्रो. दीपा मिश्रा, प्रो. विजय लक्ष्मी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed