{"_id":"5796770b4f1c1bc80a21e2bf","slug":"it-is-a-unit-let-the-blood-donation-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक यूनिट की बात है...आइए, आज करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक यूनिट की बात है...आइए, आज करें रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जुलाई माने कारगिल के संघर्ष में भारतीय सेना की जीत का दिन। इस दिन कारगिल फतह हुआ, कई जवानों ने अपनी जान की बाजी लगा दी लेकिन अपने अदम्य साहस से हमें सुरक्षित ही नहीं, गौरवान्वित होने का मौका भी दिया। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भारतीय सेना के एक बोर्ड पर लिखा है ‘जो आपके लिए जीवन भर का असाधारण रोमांच है, वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी है’। बोर्ड बताता है कि सीमा पर हमारे जवान किन मुश्किल हालात में जान की परवाह किए बिना वतन पर मरने-मिटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आज जब हमें मौका मिला है, तो आइए, उन जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करें।
सैनिकों के बलिदान और शौर्य को नमन करें और उनकी याद में रक्तदान-महादान करें। आप जानते ही हैं कि आपका एक यूनिट रक्त चार जिंदगियां बचा सकता है। रक्तदान किसी भी दान से बड़ा है। इससे मिलने वाली संतुष्टि और खुशी को शब्दों में बयां कर पाना भी मुश्किल है। रक्तदान की खुशी और आत्म संतुष्टि इसे करने के बाद ही महसूस की जा सकती है।
अमर उजाला फाउंडेशन और सर सुंदरलाल अस्पताल के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बीएचयू परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रक्तदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। शिविर के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब तक सौ से अधिक लोगों ने शिविर में भाग लेकर महादान के लिए पंजीकरण कराया है। यदि आप किसी कारण पंजीकरण नहीं करा पाए हैं और आप रक्तदान करना चाहते हैं। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए आप रक्तदान स्थल पर आकर महादान में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्तदान के लिए चल रहे पंजीकरण अभियान के तहत सोमवार को पांडेयपुर के राजन गुप्ता, महमूरगंज के गौतम मेघानी, सामनेघाट के ईशान केशरी, आलोक अग्रवाल, नवापुरा के अवनीश पटेल, महामनापुरी कालोनी के राजू पटेल, सुसुवाही के आशीष शर्मा व श्रीकांत गोविंद, श्रीरामनगर कालोनी के देवाश्य विश्वकर्मा, जागृतिनगर के अनुभव सिंह, गाजीपुर के मुकेश, चेतगंज के शुभम कुमार, विनय कुमार गौतम, चौबेपुर के कृष्ण मुरारी, हनुमान घाट सुजीत सिंह, लखराव की लक्ष्मी विश्वकर्मा, आयर के नागेंद्र यादव, सुंदरपुर के मनीष कुमार, बड़ागांव के सूरज, काशीपुर के संदीप कुमार विश्वकर्मा, लोहता के अभय मिश्रा, सुंदरपुर के दुर्गेश विश्वकर्मा, सुसुवाही के आनंद कृष्णा, मीरापुर बसही अमित कुमार श्रीवास्तव व कविता श्रीवास्तव, श्रीनगर के पंकज गुप्ता, शेरवानीपुर के योगेश मिश्रा, भगवानपुर की किरण बाला गुप्ता, बीएचयू के आलोक कुमार, हरतीरथ के शुभम सिंह, केराकतपुर के आनंद सिंह व आशीष सिंह, सदरबाजार के अफजाल अहमद अंसारी, महमूरगंज की प्रेमलता मिश्रा व उत्कर्ष मिश्रा, भोजूबीर के दीपक ने पंजीकरण कराया।