फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IT Cite details of over one million deposit in varanasi accounts

एक करोड़ से अधिक जमा वाले खातों का ब्योरा तलब

Thu, 15 Dec 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
 IT Cite details of over one million deposit in varanasi accounts
income tax - फोटो : income tax

नोटबंदी के बाद आनन-फानन में खातों में एक मुश्त पुराने नोट जमा करने वालों पर आयकर की नकेल कसने वाली है। विभाग ने आठ नवंबर के बाद से खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक जमा करने वालों के बारे मेें बैंकों से ब्योरा तलब किया है। इसके अलावा गाजीपुर में पिछले दिनों मिले 27 लाख रुपये को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

आयकर विभाग के अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि गाजीपुर में जनधन खाते में जमा 27 लाख सीज होने की कार्रवाई इसलिए की गई कि इसके माध्यम से काला धन खपाने वालों को संदेश देना है। कहा कि जहां-जहां विभाग को इनपुट मिल रहा है, वहां सर्वे के साथ ही जांच संबंधी अन्य कार्रवाई भी चल रही है।

विज्ञापन


सर्वे के दौरान लगातार ज्वेलरी, मिठाई सहित अन्य बड़े कारोबारियों के ठिकानों की जांच चल रही है। मामला पकड़ में आने के बाद उनकी ओर से अतिरिक्त आय की घोषणा भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स कार्यालय की एक शाखा खोली जाएगी। चुनाव में कालेधन पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से ये निर्णय लिया गया है।

वहीं सुड़िया स्थित एक आभूषण कारोबारी के वहां फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक किलो चांदी उड़ाने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने इस संबंध में जब आयकर कार्यालय में बात की तो पता चला कि इस नाम का न तो कोई अधिकारी है और न ही कोई टीम सुड़िया गई है।

ठाकुर ने बताया कि अगर कोई भी आयकर अधिकारी बनकर छापेमारी करता है तो उससे उसका पहचान पत्र मांगने के साथ ही इसकी तुरंत सूचना विभाग को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed