फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ISRO scientists will tell the secret of the universe to the children of Atal Residential School

Varanasi News: अन्य के लिए इसरो के वैज्ञानिक अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे को बताएंगे ब्रह्मांड का रहस्य

Wed, 21 Aug 2024 05:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
ISRO scientists will tell the secret of the universe to the children of Atal Residential School
वाराणसी। अटल आवासीय विद्यालय का विद्यार्थी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में ब्रह्मांड के रहस्य जानेगा। काशी के अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा सात के तीन विद्यार्थी विकास कुमार, श्रेयांश कुमार, अभिषेक संगम का नाम लखनऊ भेजा गया है। शासन स्तर से चयनित एक विद्यार्थी को इसरो भेजा जाएगा। वहां से आने के बाद वह ब्रह्मांड की जानकारी साथी विद्यार्थियों से साझा करेगा। उप्र सरकार की ओर से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। जहां श्रमिकों और कोरोना महामारी में निराश्रित हुए बच्चे पढ़ते हैं। विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए हाल ही में 15 दिवसीय उत्कृष्ट अटल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

ऐसे चयनित हुए तीन विद्यार्थी
अटल आवासीय विद्यालय के 80 विद्यार्थियों से अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित मॉडल बनवाए गए थे। छह सदस्यीय टीम ने विकास कुमार, श्रेयांश, अभिषेक संगम के मॉडल को बेस्ट माना। तीनों विद्यार्थियों का टेस्ट लेने के बाद उनका नाम लखनऊ भेजा गया। शासन स्तर से चयनित विद्यार्थी इसरो मुख्यालय बंगलूरू जाएगा। यहां विद्यार्थी वैज्ञानिकों से अंतरिक्ष विज्ञान को समझेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार की ओर से नाम मांगे गए थे। वाराणसी के तीन विद्यार्थियों का नाम लखनऊ भेजा गया है। इसमें से एक का चयन होगा। उसे शासन की ओर से इसरो मुख्यालय भेजा जाएगा। - अमरनाथ राय, प्रधानाचार्य, अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article