फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Israel Hamas War: Namami Gange performed special Ganga Aarti at Ganga gate in support of Israel

Israel Hamas War: इस्राइल के समर्थन में नमामि गंगे ने गंगा द्वार पर की विशेष गंगा आरती, विश्व शांति की कामना

Sat, 14 Oct 2023 12:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 12:21 PM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम् , शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। भारत इस्राइल के साथ मिलकर आतंकवाद के जड़-मूल से विनाश को संकल्पित है।

विज्ञापन
Israel Hamas War: Namami Gange performed special Ganga Aarti at Ganga gate in support of Israel
Israel Hamas War: इस्राइल के समर्थन में नमामि गंगे ने गंगा द्वार पर की विशेष गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच नमामि गंगे टीम ने काशी विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वारा से इस्राइल के समर्थन में विशेष गंगा आरती की।  गंगा  द्वार पर गंगा आरती के दौरान सदस्यों ने भारत-इस्राइल का झंडा लेकर इस्राइल का समर्थन किया। गंगा आरती में शामिल लोगों ने विश्व शांति की कामना की औऱ इस्राइल में मरने वाले लोगों के लिए मां गंगा से मोक्ष की कामना की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023: आज द ग्लास रिज व पापा और स्मार्ट फोन सहित दिखाई जाएंगी ये फिल्में
विज्ञापन

गंगा आरती के दौरान इस्राइल में फिर से सुख और समृद्धि कायम होने की भी प्रार्थना की गई । पीएम मोदी और नेतन्याहू की तस्वीर लेकर संदेश दिया गया कि भारत इस्राइल के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम् , शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। भारत इस्राइल के साथ मिलकर आतंकवाद के जड़-मूल से विनाश को संकल्पित है। कहा कि मां गंगा की आरती उतार कर हमने वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना की है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमन, अनीता, राजकुमार आदि शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed