फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ISIS terrorist arrested from varanasi his plans were dangerous he preparing for islamic state

Varanasi: बनारस से ISIS का कट्टरपंथी गिरफ्तार, इरादे थे खतरनाक, इस तरह तैयार कर रहा था संगठन

Wed, 19 Oct 2022 08:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 08:58 PM IST
सार

एनआईए ने बुधवार को वाराणसी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े संदिग्ध कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ISIS terrorist arrested from varanasi his plans were dangerous he preparing for islamic state
पांडेयपुर-लालपुर थाने में वासित के पिता कलाम से हो रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को वाराणसी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी  को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई आईएस के वॉइस ऑफ हिंद मॉड्यूल केस में की है। एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बनारस से गिरफ्तार बासित कलाम सिद्दीकी के इरादे बेहद खतरनाक थे।

विज्ञापन


उसके कब्जे से आईईडी और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण से संबंधित हस्तलिखित नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन-ड्राइव आदि जैसे आपत्तिजनक लेख बरामद हुए। एनआईए की टीम बरामद दस्तावेज व अन्य सबूतों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए उसके बाकी साथियों की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन

 'ब्लैक पाउडर' बनाने की कोशिश कर रहा था

एजेंसी के मुताबिक, वाराणसी के मकबूल आलम रोड निवासी 24 साल का बासित कलाम सिद्दीकी हिंसक हमले  के लिए समुदाय विशेष के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए भर्ती कराता था। वह सक्रिय रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से आईएसआईएस प्रचार सामग्री का प्रसार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISIS terrorist arrested from varanasi his plans were dangerous he preparing for islamic state
बासित कलाम सिद्दीकी का घर - फोटो : अमर उजाला

बासित कलाम सिद्दीकी अफगानिस्तान में स्थित आईएसआईएस संचालकों के निर्देश पर एक विस्फोटक 'ब्लैक पाउडर' बनाने की कोशिश कर रहा था। इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य घातक रासायनिक पदार्थों के उपयोग के बारे में जानकारी जुटा रहा था।

बना रखे हैं कई टेलीग्राम ग्रुप

उसने टेलीग्राम पर कई ग्रुप बना रखे थे। इनके माध्यम से वह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण भी दे रहा था। एनआईए की टीम बासित कलाम सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed