फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ishant Sharma clean bowled on the beauty of the statue

प्रतिमा की खूबसूरती पर ईशांत शर्मा क्लीन बोल्ड

Mon, 20 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 20 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma clean bowled on the beauty of the statue
रिंग सेरेमनी में अपनी मंगेतर प्रतिमा सिंह को अंगूठी पहनाते क्रिकेटर ईशांत शर्मा। 
 बास्केटबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिमा सिंह दिसंबर में अपने मंगेतर टीम इंडिया के मीडियम पेसर ईशांत शर्मा के साथ सात फे रे लेंगी। राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की शूटिंग गार्ड प्रतिमा के खेल ही नहीं, दुनिया उनकी खूबसूरती की भी कायल है। साथी खिलाड़ी उन्हेें बराबर मॉडलिंग में कैरियर तलाशने का सुझाव भी देते रहे हैं। बास्केटबाल कोर्ट के अलावा प्रतिमा फैशन शो में रैंप पर भी अपना जादू बिखेर चुकी हैं।
विज्ञापन



यूपी कॉलेज के बास्केटबाल कोर्ट से कैरियर का आगाज करने वाली प्रतिमा को साल 2010 में स्पोर्ट्स क्रीड़ा नाम एक वेबसाइट के ऑनलाइन सर्वे में देश की दस खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में चुना गया था। खूबसूरती की इस दौड़ में प्रतिमा ने बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को पछाड़ दिया था। मालूम हो कि सिंह सिस्टर्स के खेल कैरियर पर एक फिल्म (फोर पीएम ऑन कोर्ट) निर्माणाधीन है।
विज्ञापन



ये भी जानिए
2006 में सिंगापुर में प्रतिमा सिंह ने खेला अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
2007 में जूनियर टीम की ओर फीबा कप में हिस्सा लेने थाईलैंड र्गइं
2010 में गुआंझू एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया
2011-12 के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेस्ट स्कोरर रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed