फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   is the name of mirzapur will be changed like allahabad

तो क्या इलाहाबाद के बाद मिर्जापुर का भी बदलेगा नाम, यूपी के कैबिनेट मंत्री ने ये कहा

Sun, 11 Nov 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
is the name of mirzapur will be changed like allahabad
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने विंध्यधाम में किया दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
देश में शहरों और जगहों के नामों का बदलने का दौर जारी है। इस क्रम में क्या मिर्जापुर का नाम बदला जाएगा। इस सवाल पर उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी जब चाहेंगी तभी जनपद मिर्जापुर का नाम परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने शनिवार की सुबह विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकारों से ये बातें कहीं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी के दरबार में कैबिनेट मंत्री ने शनिवार की सुबह पहुंचकर हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद वह पुरानी वीआईपी रोड स्थित राज विशिष्ट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से भी रूबरू हुए। सरकार द्वारा जनपद का नाम बदले की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में स्वयं आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी विराजमान है।
विज्ञापन


नाम बदलने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता, लेकिन नगर विधायक की मांग पर जिस दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाने पहुंचेंगे और मां जब चाहेंगी तो मिर्जापुर जनपद का नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा बन रही सड़कों की गुणवत्ता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोनभद्र में शिकायत मिली थी और जांच होने के उपरांत अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था अगर मिर्जापुर से भी शिकायतें मिलेंगी तो कड़ी कार्रवाई जाएगी। 

मिर्जापुर के विधायक ने भेजा है नाम बदलने का प्रस्ताव

इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भगृह पहुंचकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां के चरणों में शीश झुकाया। मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। विंध्याचल धाम में कैबिनेट मंत्री को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन राज्य अधिकारी तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। बता दें कि नगर विधायक प. रत्नाकर मिश्रा ने मिर्जापुर का नाम बदलकर विंध्यधाम करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed