{"_id":"63e6707931c9b6e82207b6de","slug":"irshad-ali-wrote-hanuman-chalisa-on-cloth-made-expressed-his-desire-to-present-it-to-president-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: इरशाद अली ने माटी से कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां, राष्ट्रपति को भेंट करने की जताई इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: इरशाद अली ने माटी से कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां, राष्ट्रपति को भेंट करने की जताई इच्छा
Fri, 10 Feb 2023 09:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:57 PM IST
सार
वाराणसी के भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद अली ने सफेद कपड़े पर गंगा की तलहटी से माटी निकालकर उसके प्रयोग से हनुमान चालीसा की चौपाइयां लिखी है। वह चौपाइयां लिखे इन कपड़ों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपना चाहते हैं।
विज्ञापन
कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां लिखते इरशाद अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच वाराणसी के इरशाद अली ने जो काम किया है, उसकी चर्चा हर ओर हो रही है। भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद ने सफेद कपड़े पर गंगा की तलहटी से माटी निकालकर उसके प्रयोग से हनुमान चालीसा की चौपाइयां लिखी है।
विज्ञापन
वह चौपाइयां लिखे इन कपड़ों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपना चाहते हैं। बातचीत में इरशाद ने बताया कि केवल हनुमान चालीसा ही नहीं बल्कि कुल 30 मीटर कपड़े पर गीता का श्लोक, सहस्त्रनाम स्रोत को लिखा है। इसमें करीब डेढ़ साल का समय लग गया।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा लिखे कपड़े के चारों ओर नारंगी रंग के बनारसी साड़ी की कोटिंग उसमें चार चांद लगा रही है। इसमें कमल का फूल भी बहुत ही आकर्षक तरीके से इरशाद ने बनाया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आ रही हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन