फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   irshad Ali wrote Hanuman Chalisa on cloth made expressed his desire to present it to President

Varanasi: इरशाद अली ने माटी से कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां, राष्ट्रपति को भेंट करने की जताई इच्छा

Fri, 10 Feb 2023 09:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

वाराणसी के भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद अली ने सफेद कपड़े पर गंगा की तलहटी से माटी निकालकर उसके प्रयोग से हनुमान चालीसा की चौपाइयां लिखी है। वह चौपाइयां लिखे इन कपड़ों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपना चाहते हैं। 

विज्ञापन
irshad Ali wrote Hanuman Chalisa on cloth made expressed his desire to present it to President
कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां लिखते इरशाद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच वाराणसी के इरशाद अली ने जो काम किया है, उसकी चर्चा हर ओर हो रही है। भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद ने सफेद कपड़े पर गंगा की तलहटी से माटी निकालकर उसके प्रयोग से हनुमान चालीसा की चौपाइयां लिखी है।

विज्ञापन


वह चौपाइयां लिखे इन कपड़ों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपना चाहते हैं। बातचीत में इरशाद ने बताया कि केवल हनुमान चालीसा ही नहीं बल्कि कुल 30 मीटर कपड़े पर गीता का श्लोक, सहस्त्रनाम स्रोत को लिखा है। इसमें करीब डेढ़ साल का समय लग गया।
विज्ञापन


हनुमान चालीसा लिखे कपड़े के चारों ओर नारंगी रंग के बनारसी साड़ी की कोटिंग उसमें चार चांद लगा रही है। इसमें कमल का फूल भी बहुत ही आकर्षक तरीके से इरशाद ने बनाया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आ रही हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed