फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Irrigation crisis in Janakpur, villagers protest

Varanasi News: जनकपुर में सिंचाई का संकट, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Irrigation crisis in Janakpur, villagers protest
नौगढ़ में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौगढ़। स्थानीय विकास खंड के जनकपुर गांव में जयमोहनी माइनर पुलिया और माइनर क्षतिग्रस्त होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को माइनर के समीप प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया है कि जयमोहनी माइनर की पुलिया बीते 7–8 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। सिंचाई विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया गया। बावजूद इसके अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बताया कि कूड़ा राजवाहा नहर से जयमोहनी के लिए जो माइनर जाती है, उसमें पहले तीन ठोकरें थीं, जिनके माध्यम से पानी को रोककर कुलावा से सिंचाई की जाती थी, लेकिन बाढ़ और तेज बहाव के कारण ये ठोकरें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। अब खेतों में कटाव इतना बढ़ गया है कि उपजाऊ भूमि माइनर में बहती जा रही है। प्रदर्शनकारी ने बताया कि जान जोखिम में डालकर आवागमन होता है। रामपति यादव के घर के पास स्थित पुलिया भी पूरी तरह खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बांस और लकड़ी की पट्टियों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों को डर है कि तेज बहाव के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए भीम आर्मी (आजाद समाज पार्टी) की टीम मौके पर पहुंची। जिला संरक्षक रामचन्द्र राम और जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने जल्द सुनवाई नहीं की तो तहसील और जिला स्तर पर घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed