फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Irregularities of 27 lakh 90 thousand in gram panchayat, accused are not answering

ग्राम पंचायत में 27 लाख 90 हजार की अनियमितता, आरोपी नहीं दे रहे जवाब

Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Irregularities of 27 lakh 90 thousand in gram panchayat, accused are not answering
सेवापुरी। विकासखंड के ठठरा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के दौरान किए गए विकास कार्यों में 27 लाख 90 हजार 302 रुपये की अनियमितता मिली है। इस मामले में बतौर प्रशासक नियुक्त किए गए सहायक विकास अधिकारी कृषि दिनेश प्रताप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह को नोटिस भेजा गया था। आरोपियों द्वारा जवाब नहीं देने पर रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

ठठरा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के दौरान बतौर प्रशासक नियुक्त किए गए सहायक विकास अधिकारी कृषि दिनेश प्रताप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत शासन से की गई थी। इस मामले की जांच के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा 14 जुलाई 2021 को कमेटी बनाई गई थी। इसमें वाराणसी के सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल थे। जांच अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन में अनियमितता पाई थी। जांच में कार्यों के मास्टररोल पर वर्तमान प्रधान के हस्ताक्षर मिले, जबकि कार्य एवं भुगतान के समय वर्तमान प्रधान शपथ ही नहीं ले पाए थे। ऐसी स्थिति में विकास कार्यों के मास्टर रोल पर प्रशासक नामित दोनों अधिकारियों को कार्य प्रमाणित कर भुगतान करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जबकि मास्टर रोल पर पूर्व प्रधान का हस्ताक्षर होना चाहिए था। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में किए गए कार्यों का भुगतान का ब्यौरा जिलाधिकारी को प्रस्तुत कर उनकी अनुमति के पश्चात प्रशासकों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसकी भी अनदेखी की गई।
विज्ञापन

----------
कार्यों की तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से नहीं ली
ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से नहीं ली गई। कई फर्मों के कई फर्जी भुगतान पत्र बिल के साथ लगाए गए। जूनियर हाई स्कूल के कमरों में लगाए गए टाइल्स के कार्य की भी स्वीकृति नहीं ली गई और फर्जी बिल लगाकर भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। समय सीमा बीत गया लेकिन जवाब नहीं मिला। रिमाइंडर भेजा जा रहा है यदि जवाब नहीं मिला तो जिला कृषि अधिकारी एवं पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। - राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed