{"_id":"69c3c457c986e5ea7705c933","slug":"irregularitie-in-payment-for-door-to-door-waste-collection-in-city-to-be-investigated-in-varanasi-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के भुगतान में गड़बड़ी की होगी जांच, पांच सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के भुगतान में गड़बड़ी की होगी जांच, पांच सदस्यीय समिति गठित
Wed, 25 Mar 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:47 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के भुगतान में गड़बड़ी की जांच होगी। पांच सदस्यीय समिति से सप्ताहभर में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
शौचालय का लोकार्पण करते मेयर अशोक कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में अनियमितताओं और भुगतान को नगर निगम ने गंभीरता से लिया। इस क्रम में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कूड़ा उठान करने वाली कार्यदायी संस्था वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन की कार्यप्रणाली और भुगतान में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति से सप्ताहभर में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही रिपोर्ट आने तक कार्यदायी संस्था को नए भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
दरअसल गत 22 मार्च को सदन की हुई बैठक में पार्षदों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के नाम पर संस्था को निर्धारित बजट से ज्यादा का भुगतान किया जा रहा है जबकि धरातल पर काम संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
सदन में जब अधिकारियों से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया तो उनके जवाब से पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। इससे निगम की छवि धूमिल होने की बात कही गई। मेयर ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए उप सभापति नरसिंह दास की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में मंत्री ओपी राजभर: विपक्ष पर जमकर बरसे, बोले- गैस की कोई कमी नहीं, 24 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
इसमें पूर्व उप सभापति सुरेश कुमार चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव यादव व हनुमान प्रसाद, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दुबे शामिल हैं। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम की छवि और जनता के पैसे का सही उपयोग हमारी प्राथमिकता है। कूड़ा उठान में वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।