फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Iran-Israel Conflict story of 74 workers from Kashi trapped in Israel and Iran war

Iran-Israel Conflict: 'कब कहां से गिर जाएगी मिसाइल कुछ पता नहीं', युद्ध के बीच फंसे लोगों ने बताई आपबीती

Thu, 03 Oct 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 05:32 PM IST
सार

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच काशी के 74 मजदूर फंसे हैं। धमाकों के बीच बंकर में बृजेश और सुक्खू छिपे हुए हैं। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान पता चला कि वे राजदूत के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई बाहर नहीं निकलेगा। कब मिसाइल कहां गिर जाएगी, किसी को पता नहीं है।

विज्ञापन
Iran-Israel Conflict story of 74 workers from Kashi trapped in Israel and Iran war
इस्राइल में सड़क पर सन्नाटे की फोटो बृजेश ने अमर उजाला से साझा की - फोटो : स्वयं

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच लगभग काशी के 74 मजदूर फंसे हैं। नौकरी की तलाश में इस्राइल पहुंचे बृजेश और सुक्खू के परिवार वालों ने वहां के हालात के बारे में बताया। कहा कि धमाकों के बीच वे लोग बंकर में छुपे हैं। मंगलवार से ईरान की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं। हम लोगों को बंकर भीतर रहने की हिदायत दी गई है। जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाने को कहा गया है। साथ ही एलर्ट किया गया है जो जहां है वहीं बंकर में पड़े हैं।

विज्ञापन


चोलापुर गोहासी के बृजेश पटेल इस्राइल के एक होटल में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वहां की स्थिति बहुत खराब है। इस्राइल सरकार की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि आप लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें। हम लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया है। 
विज्ञापन


Iran-Israel Conflict story of 74 workers from Kashi trapped in Israel and Iran war
इस्राइल में सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : स्वयं
आराजीलाइन गहरपुर के सुक्खू के परिजनों ने बताया कि वह मशीन से पत्थर काटने का काम करते हैं। उन्होंने आज दोपहर में फोन कर बताया कि चार-पांच दिन में स्थिति और खराब हो जाएगी। लगातार मिसाइलें आ रही हैं। हम लोग अपनी जान बचाकर छूपे हुए हैं। राजदूत के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई बाहर नहीं निकलेगा। कब मिसाइल कहां गिर जाएगी, किसी को पता नहीं है।

बता दें कि इस्राइल जाने के लिए जनवरी और फरवरी में आवेदन आए थे। ये मजदूर अप्रैल में इस्राइल गए थे। जिन्हें लगभग 1.34 लाख रुपये हर महीने सैलरी मिल रही है। वहीं कुछ मजदूर ओवरटाइम कर 2.5 लाख रुपये महीने तक कमा रहे हैं। पिछले वर्ष इस्राइल ने यूपी से प्लास्टर, टाइल्स फिटिंग, फ्रेमवर्क और वेल्डिंग कामगारों के लिए भर्तियां शुरू की थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed