फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IPS Vinay went to Mumbai to investigate #SushantSinghRaput case did B.Tech from BHU IIT

#SushantSinghRaput मामले की जांच करने मुंबई गए आईपीएस विनय ने बीएचयू आईआईटी से किया था बीटेक

Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

  • बीएचयू के छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी 

विज्ञापन
IPS Vinay went to Mumbai to investigate #SushantSinghRaput case did B.Tech from BHU IIT
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हाल में हुई मौत की जांच करने गए मुंबई गए बिहार कैडर के आईपीएस विनय तिवारी ने बीएचयू के आईआईटी से बीटेक किया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया है, जिस पर बीएचयू के छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


बीएचयू आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद विनय ने दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी और वर्ष 2015 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए। वह अपनी कविताओं के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कोरोना काल पर उनकी कविता का वीडियो ट्वीटर पर 60,800 से ज्यादा लोगों में देखा था। ललितपुर में जन्में विनय इस समय पटना में एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हाल में हुई मौत के प्रकरण की जांच करने वह मुंबई पहुंचे तो बीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने युवा आईपीएस को जबरन क्वारंटीन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच विवाद खड़ा हो गया है। 

उधर, इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बीएचयू के छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने आईपीएस विनय के पक्ष में एक मुहिम छेड़ कर महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सभी का कहना है कि बिहार पुलिस की जांच में जानबूझकर बाधा पैदा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed