फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IPHL starts, 90 types of tests will be conducted, reports will be available on mobile

Varanasi News: आईपीएचएल शुरू, होंगी 90 तरह की जांचें, मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
IPHL starts, 90 types of tests will be conducted, reports will be available on mobile
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल सहित प्रदेश के 23 जिलों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिसिरपुर सहित 87 ब्लॉक में बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का भी शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने जांच कराई, इसकी रिपोर्ट उन्हें मोबाइल पर मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये से बनने वाली लैब में 90 तरह की जांचें होंगी। इसमें कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टायफायड, हेपेटाइटिस आदि रोगों की जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। यूनिट के माध्यम से जांच करने के साथ ही लोगों को विभिन्न बीमारियों में जांच के साथ ही उसकी रोकथाम के उपाय भी बताए जाएंगे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि ‘कर लो स्वास्थ्य अपनी मुट्ठी में’ की तर्ज पर चिकित्सा क्षेत्र में विकास हो रहा है। साथ ही डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बहुत जल्द ही जिले की दोनों लैब बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दोनों यूनिट स्थापित होने के बाद जांच शुरू हो जाएगी और इसे अन्य सरकारी लैब के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए मरीजों को निजी पैथालॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एके मौर्या, अधीक्षक प्रेम प्रकाश, डीपीएम संतोष कुमार सिंह, हरिवंश यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed