भाजपा से निलंबित आईपी सिंह ने साधा निशान, बोले- डिप्टी सीएम, पीयूष और धर्मेंद्र के घर मरवाएं छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी सिंह ने कहा कि 2014 में पूर्वांचल की भूमि ने नरेंद्र मोदी को वाराणसी से सांसद चुना और वह पीएम बने। तब से पूर्वांचल खुद को ठगा महसूस कर रहा है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात से वाराणसी आए तो उम्मीद जगी कि वह वाराणसी की सीढ़ियों को छोड़कर पूर्वांचल के अन्य जनपदों का विकास करेंगे। लेकिन यहां के लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
यह हमारा सौभाग्य है कि अखिलेश यादव ने आजमगढ़ को चुना। हमें विश्वास है कि वह कन्नौज से भी बड़ी जीत आजमगढ़ में हासिल करेंगे। प्रदेश की योगी सरकार को मोदी और शाह मिलकर संचालित करते हैं।
आईपी सिंह ने कहा कि मैंने 2017 में गुजरात मॉडल देखा, वहां कुछ नहीं था। लेकिन गुजरात मॉडल को यहां बेचा गया। हमने तीन दशक तक भाजपा की राजनीति की है। भाजपा विचारों वाली पार्टी थी, लेकिन 2014 के बाद इसमें तानाशाही आई। भाजपा जाति के आधार पर वोटों का बंटवारा कर रही है। इसलिए हमने पार्टी को ठोकर मार दी। नेताओं के यहां छापेमारकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
भाजपा के 45 नेताओं के घर बोरे में भरकर नोट रखे हैं। अगर छापा ही मारना है तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान के घर छापा मरवाएं। 'निरहुआ' जैसे लोगों का चरित्र क्या है यह सब जानते हैं। मैं जब तक जीवित रहूंगा अखिलेश और सपा के साथ रहूंगा।