{"_id":"5d9e412b8ebc3e0181673236","slug":"investigation-varanasi-news-vns488134598","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सामनेघाट से बीएचयू ट्रामा सेंटर तक हो रहे नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
करीब 11 मीटर नाला निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत कई बार हो चुकी है। महापौर मृदुला जायसवाल और नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्माण का निरीक्षण किया था तो लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। कुछ पार्षदों ने भी गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच कमेटी में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर सूरज पाल सिंह और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शामिल हैं।
वरुणापार की सड़क भी जांच के दायरे में
शिकायत के आधार पर वरुणापार की एक और सड़क की जांच शुरू हो गई है। पांडेयपुर में पागलखाना के पीछे वाली सड़क जो पंचक्रोशी मार्ग पर रसूलपुर को जोड़ती है। इस सड़क की पिचिंग कुछ दिन पहले ही नगर निगम के फंड से कराई गई थी। करीब नौ सौ मीटर की इस सड़क बनने के बाद जांच के दायरे में आ गई है। इस कमेटी में भी अपर नगर आयुक्त प्रथम, नगर निगम के चीफ इंजीनियर सूरज पाल सिंह और लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता हैं।
विज्ञापन
--फोटो--
पांच फ ीट लंबी सड़क धंसी
बरसात के बाद शहर में सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जेपी मेहता चौराहे पर सड़क धंस गई। पांच फीट लंबाई और तीन फीट चौड़ाई में सड़क धंसने से लोगों में हड़कंप मच गया। सावधानी के लिए उन्होंने पेड़ों की डाल लगा दी।