फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation team returned after not getting complete records

Varanasi News: पूरे अभिलेख न मिलने पर लौटी जांच टीम

Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation team returned after not getting complete records
बयालसी पीजी काॅलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह की शिकायत पर जांच करने विशेष टीम बुधवार को कॉलेज पहुंची। कार्यालय में ताला बंद रहने के कारण टीम वापस लौट गई। टीम को सभी अभिलेख नहीं मिल सके।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय जांच टीम के सदस्य 14 से 16 अक्तूबर तक अभिलेख का इंतजार करते रहे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने 30 जुलाई को शासन से पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश चंद सेठ और सचिव प्रबंध समिति के विरुद्ध शिकायत की थी।
विज्ञापन

निदेशक उच्च शिक्षा ने 19 सितंबर को विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसे 2015 से अगस्त 2024 तक के अभिलेखों की जांच करनी थी। सोमवार को जांच दल के वरिष्ठ लेखा परीक्षक उच्च शिक्षा जीडी गौतम, प्रदीप सिंह और वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी उच्च शिक्षा बिक्रम सिंह ने कॉलेज पहुंचकर 14 बिंदुओं पर अभिलेख मांगे, लेकिन जांच तिथि के अंतिम दिन तक टीम को आठ बिंदुओं पर ही अभिलेख दिए गए। छह बिंदुओं पर अभिलेख नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य ने कहा कि जो अभिलेख नहीं प्रस्तुत किए गए हैं वे प्रबंधक के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed