फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation of irregularities in applying vaccine started, report awaited

वैक्सीन लगाने में गड़बड़ी की जांच शुरू, रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation of irregularities in applying vaccine started, report awaited
सीएचसी चोलापुर में मंगलवार को 48 वर्षीय व्यक्ति को कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जगह कोविशील्ड लगाने की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। पीड़ित की शिकायत के बाद सीएमओ ने अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इधर, स्वास्थ्य केंद्र पर हुई गड़बड़ी की बुधवार को जांच शुरू हो गई। अब रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई पर फैसला होना है। बड़ा लालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी निवासी दिलीप श्रीवास्तव को कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जगह डयूटी पर तैनात नर्स ने कोविशील्ड वैक्सीन लगा दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक, जिलाधिकारी, सीएमओ से कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अधीक्षक की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुधवार को केंद्र पहुंचे अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने टीकाकरण की सीसीटीवी फुटेज देखी। साथ ही व्यवस्था को देख रहे जिम्मेदार लोगों से भी पूछताछ की। अधीक्षक ने बताया कि जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच कराई जा रही है। स्टाफ नर्स से पूछताछ के साथ ही टीका लगाने से पहले पंजीकरण, संबंधित व्यक्ति को दी गई पर्ची सहित अन्य कागजात की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो शिकायत कर्ता से भी बात होगी। बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed