फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation of forgery started in issuance of birth-death certificates

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाडे़ की जांच शुरू

Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation of forgery started in issuance of birth-death certificates
फर्जी आईडी पासवर्ड बनाकर 40 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़े की आंच सहज जन सेवा केंद्रों तक पहुंच रही है, लेकिन अभी मामले की जांच चल रही है। अब सभी की नजरें कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि अब तक नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। शनिवार को भी दिन भर पोर्टल बंद होने से प्रमाणपत्र नहीं बन सके। लोग दिनभर नगर निगम में परेशान रही।
विज्ञापन

जिले में नगर निगम में तैनात सब रजिस्ट्रार के नाम पर फर्जी-आईडी पासवर्ड बनाकर ही लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी जारी कर दिए गए थे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक जो कि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सब रजिस्ट्रार होते हैं। उन्हें पत्र जारी कर पहले से चल रही आईडी पासवर्ड को बदलने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिन अधिकारियों के आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उन्हें मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को भी कहा है। अब स्वास्थ्य विभाग के लिए फर्जी आईडी, पासवर्ड बनाने की सही संख्या का पता लगाना मुश्किल है। जब तक शिकायत नहीं आती है तब तक सही जानकारी भी नहीं मिल पाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी दिक्कत के चलते पोर्टल बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed