फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation of dispute in bhu Trauma Center begins police saw CCTV footage

Varanasi News: ट्रॉमा सेंटर में विवाद की जांच शुरू, पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज; प्रभारी को हटाने की मांग

Thu, 29 May 2025 02:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 May 2025 02:49 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बीते सोमवार को सर्जरी विभाग के एक प्रोफेसर और कैंटीन के कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई थी। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

विज्ञापन
Investigation of dispute in bhu Trauma Center begins police saw CCTV footage
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशिप्रकाश मिश्रा और कैंटीन संचालक के बीच हुए विवाद की जांच बुधवार से शुरू हो गई। लंका पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज देखी। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय स्तर की जांच कमेटी को भी एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


जांच कमेटी भी सीसीटीवी का फुटेज देखने के साथ ही लोगों के बयान दर्ज करेगी। बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में हुए विवाद के बाद से आईएमएस का माहौल गरम है। प्रोफेसर शशिप्रकाश के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आईएमएस के चिकित्सकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रॉमा सेंटर में विवाद की जांच करेगी कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगी सच्चाई; होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.शशिप्रकाश ने घटना के लिए ट्रॉमा सेंटर प्रभारी को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है, तो ट्रॉमा सेंटर की ओर से कैंटीन संचालक ने लंका थाने की पुलिस को तहरीर दी है। कैंटीन संचालन ने प्रो शशिप्रकाश पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 

बोले अधिकारी
इस उद्देश्य के साथ इस प्रकरण में दोनों पक्षों से बातचीत कर इसका पटाक्षेप करने की तैयारी चल रही है। मुझे जिस तरह की भी शिकायतें मिली हैं, सभी को नियमानुसार चीफ प्रॉक्टर और जरूरत के हिसाब से उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। -प्रो.एसएन संखवार, निदेशक आईएमएस

संघर्ष समिति का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
बीएचयू बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मार्च निकाल कर नारेबाजी और ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को पद से हटाने की मांग की। समिति के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रो. शशि प्रकाश मिश्रा के साथ ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी व उनके लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। अभी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed