फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Committee will investigate dispute in Trauma Center truth will be revealed from CCTV footage

Varanasi News: ट्रॉमा सेंटर में विवाद की जांच करेगी कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगी सच्चाई; होगी कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 05:50 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बीते सोमवार को सर्जरी विभाग के एक प्रोफेसर और कैंटीन के कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई थी। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

विज्ञापन
Committee will investigate dispute in Trauma Center truth will be revealed from CCTV footage
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशिप्रकाश मिश्रा और कैंटीन संचालक के बीच हाथापाई से बढ़ा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में मंगलवार को सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार से मुलाकात की और प्रो.मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी। फिलहाल मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन


उधर, कैंटीन के कर्मचारी ने प्रो. शशि प्रकाश मिश्रा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करने की जो शिकायत पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से की है, उस पर कार्रवाई की अपील की है। हालांकि जिस तरह से दोनों तरफ से शिकायत हुई हैं, उसमें सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी। ऐसा इसलिए कि पूरे घटना का 6-7 फुटेज पुलिस को दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 
विज्ञापन


बीएचयू सर्जरी विभाग के प्रो.शशिप्रकाश मिश्रा ने सोमवार को ट्रॉमा सेंटर जाते समय कैंटीन के गेट पर रखी कुर्सी को लात मारा था। इसी के बाद विवाद शुरू हुआ था। घटना को लेकर प्रो.शशिप्रकाश ने अपनी शिकायत में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह की शह पर कैंटीन संचालक और अन्य कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत कर सुलझाएंगे विवाद 
आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने बताया दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को सुलझाने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। प्रो.शशिप्रकाश ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी पर कार्रवाई न होने के विरोध में ट्रॉमा सेंटर में सेवा न देने की चेतावनी दी थी। इस मामले में निदेशक ने कहा कि उनसे बातचीत कर ऐसा न करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी से भी बातचीत की जाएगी। 

मामले में प्रभारी वीसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला प्रभारी वीसी को करना है। - प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed