फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation conducted against Shivpur police station in-charge, three SI lines absent in public hearing

Varanasi News: शिवपुर थाना प्रभारी के खिलाफ बैठाई जांच, जनसुनवाई में गैर हाजिर तीन एसआई लाइन हाजिर

Tue, 31 Oct 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation conducted against Shivpur police station in-charge, three SI lines absent in public hearing
वाराणसी। सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एजिलरसन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जनसुनवाई में गैरहाजिर रहने वाले तीन एसआई और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, शिवपुर थाने के दो प्रकरणों में थाना प्रभारी स्तर से लापरवाही मामले की जांच अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा को सौंपी है।
विज्ञापन

शिवपुर थाने से संबंधित दो प्रकरण की जांच का आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा को देकर रिपोर्ट तलब की है। पहला प्रकरण यह है कि शिवपुर थाने के निलंबित चालक विजय कुमार पांडेय ने उसके संबंध में शिकायत करने वाले को ही धमकाया। इस मामले में शिकायत के बावजूद शिवपुर थानाध्यक्ष ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। दूसरा मामला मुकीमगंज की रहने वाली अनीता देवी के बेटे हिमांशु यादव पर यूपी कॉलेज में हमला कर 46 हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में शिवपुर थाने की पुलिस ने लूट नहीं बल्कि उससे हल्की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, जनसुनवाई से अनुपस्थित रहने और शिकायत के आधार पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने लक्सा थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार, कैंट थाना के एसआई दुर्गेश यादव, फूलपुर थाना के एसआई हरिकेश यादव को पुलिस लाइन भेजा। सभी 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण पुलिस लाइन में लेंगे। वहीं, एसीपी सारनाथ ऑफिस के हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह तोमर को भी पुलिस लाइन भेजा गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि सिपाही से लेकर राजपत्रित अधिकारियों को अपनी ड्यूटी हर हाल में गंभीरता के साथ करनी होगी। जो कोई भी लापरवाही बरतेगा, वह हर हाल में विभागीय कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed