फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Invention of cap and gloves to protect the soldiers posted on the border from cold

सरहद पर तैनात जवानों को ठंड से बचाने वाली टोपी और दस्ताने का आविष्कार

Sun, 06 Feb 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Invention of cap and gloves to protect the soldiers posted on the border from cold
सरहद की रक्षा में लगे जवानों को ठंड से बचाने के लिए काशी के एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने हीटिंग कैप और ग्लव्स बनाया है। जो बर्फीली पहाड़ियों में शून्य तापमान में भी उन्हें भरपूर गर्म रखेंगे। खास बात यह है कि बिना बिजली चार्ज होने वाले टोपी और दस्ताने में वॉकी टॉकी की भी सुविधा है। इनोवेशन टीम के बच्चों ने एक महीने में इसे तैयार किया है। टीम में शामिल कक्षा आठ की आस्था ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इनोवेशन से उन्हें अवगत कराया है। साथ ही इसे आगे बढ़ाने को लेकर गुहार भी लगाई है। आस्था ने बताया कि इनमें एक रेडियो भी लगाया गया है। इससेे 50 मीटर दूर खड़े जवान कंट्रोल रूप से संवाद स्थापित कर सकते हैं। टीम में कक्षा सात की रिया श्रीवास्तव, अपेक्षा पटेल, लकी विश्वकर्मा भी हैं।
विज्ञापन

इस तरह करेगी काम
टोपी में 3.7 बोल्ट की बैटरी लगी है। इस बैटरी को हैंड रोटेड डायनेमो चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इस टोपी में एक बटन है, जिसे ऑन करने पर हीटिंग प्लेट गर्म होने लगती है। ठंड जब ज्यादा हो तो बटन को कुछ देर तक ऑन रख सकते हैं। टोपी में वॉकी-टॉकी की सुविधा है। ये सारी सुविधाएं ग्लव्स में भी दी गई है। स्कूल की संस्थापक सुबिना चोपड़ा ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कलाम लैब तैयार किया गया है। बच्चों ने अपने इनोवेशन से सेना के लिए डिवाइस तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed