फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day: Yoga is associated with physical, mental and spiritual discipline

योग दिवस: शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन से जुड़ा है योग

Sun, 21 Jun 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Yoga is associated with physical, mental and spiritual discipline
yoga - फोटो : pixabay

योगासन मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन से जुड़ा हुआ है। ऋषिमुनियों ने योगासनों के बल पर समाज को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने की शिक्षा प्रदान की है। इसी मेधा और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के बटुकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर योग का परचम लहराने वाले बटुकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय योग शिक्षण संस्थान एवं विप्र समाज काशी ने प्रतिभावान बटुकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र के कोतवालपुरा में इंटरनेशनल चंद्रमौली चेरिटेबल ट्रस्ट के आश्रम में रहने वाले पांच राष्ट्रीय स्तर के योगासन खिलाड़ी श्यामसुंदर ब्रह्मचारी, सूरज ब्रह्मचारी, शनि ब्रह्मचारी, संजीव ब्रह्मचारी एवं राज ब्रह्मचारी को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय योग शिक्षण संस्थान के संयोजक पवन शुक्ला ने बताया कि ये बटुक प्रतिवर्ष योगासन की विभिन्न राष्ट्रीय व स्थानीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का करते आ रहे हैं। इस दौरान विशाल औढेंकर, डॉ. देवात्मा दुबे, रमेश तिवारी, विजय द्विवेदी, वेदमूर्ति शास्त्री, जनार्दन राव पालने, राकेश तिवारी तथा विश्वनाथ गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना रस्तोगी, राजू पासवान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed