फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   international Women Day pledged to donate their eyes strengthens society and country

महिला दिवस : 50 महिलाओं ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प, बोलीं- समाज-देश को मजबूत करती है आधी आबादी

Fri, 07 Mar 2025 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 09:50 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर भर में जगह-जगह आयोजन हुए। इसी क्रम में गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर भी समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
international Women Day pledged to donate their eyes strengthens society and country
गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में महिलाओं का हुआ जुटान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

International Women Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने सिगरा गुलाब बाग के महानगर कार्यालय पर कई सामाजिक कार्यक्रम हुए। इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाज में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही सक्षम संस्था के बैनर तले 50 महिलाओं ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। दूसरों को भी नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि यदि हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। बतौर मुख्य अतिथि बाल आयोग की सदस्य निर्मला पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद करना है। साथ ही इसे लोगों तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन


महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इससे उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिल सकेगा। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया एवं महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल के नेतृत्व में सक्षम संस्था के बैनर तले 50 महिलाओं ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प लेने वाली महिलाओं में निर्मला पटेल, सुशीला शर्मा, तरुणा चतुर्वेदी, वंदना श्रीवास्तव, सुधा सिंह समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। साथ ही महिला मोर्चा ने अपनी पहचान बनाने वाली 100 से ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर नेहा कक्कड़, पूजा दीक्षित, रचना सिंह, ममता जी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed