{"_id":"604355850ca886453d095819","slug":"international-women-day-girl-students-played-cricket-in-bhu-message-for-women-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बीएचयू में छात्राओं ने लगाए चौके-छक्के, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बीएचयू में छात्राओं ने लगाए चौके-छक्के, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया
Sat, 06 Mar 2021 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथिएटर मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में छात्राओं ने चौके-छक्के लगाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना और मेरी बेटी मेरी शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डीसी राय, एथलीट नीलू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना और अन्य विभागों की छात्राओं के बीच खेला गया मुकाबला बहुत रोमांचक रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर बाला लखेंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में इसे राज्य स्तर पर कराया जाएगा। इसमे बीएचयू और अन्य विश्वविद्यालयों के बीच मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन