फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Women Day celebrated in Prime Minister first MP model village Jaipur

Varanasi News : प्रधानमंत्री के प्रथम सांसद आदर्श गांव जयपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Sat, 08 Mar 2025 06:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 06:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के पहले सांसद आदर्श गांव जयापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्साह देखने को मिला। यहां पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई इसके साथ ही उनके योगदान पर चर्चा की गई। बता दें कि जयापुर को जबसे प्रधानमंत्री ने गोद लिया यहां की तस्वीर बदल गई। इस गांव की महिलाएं सशक्त बन चुकी हैं और सबको सशक्त महिला का संदेश दे रही हैं।

विज्ञापन
International Women Day celebrated in Prime Minister first MP model village Jaipur
जयापुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के प्रथम सांसद आदर्श गांव जयापुर में उत्साह देखने को मिला। यहां पर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे। आयोजन में गांव की 100 से अधिक महिलाएं भी उपस्थित थी। इन महिलाओं को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक पवन सिंह ने कहा कि महिलाओं की देखरेख से कृषि कार्य बेहतर हो रहा है। कृषि से महिलाओं को अच्छी आमदनी भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि हर घर में महिलाएं खेती कृषि पशुपालन सब्जी उत्पादन में सहयोग देती है।उन्हें जनरल इंश्योरेंस के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


यहां पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।सभी महिलाओं को गुलाब पुष्प का पौधा दिया गया। इस दौरान यहां पर ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, कृषि विभाग की तकनीकी सहायक पूनम प्रजापति, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक पवन कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed