फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International olympic day varanasi rising in world of sports 10 Olympians of four sports from kashi

विश्व ओलंपिक दिवस: खेल की दुनिया में सात समंदर पार भी बज रहा बनारस का डंका, 10 ओलंपियन का काशी से रहा नाता

Wed, 23 Jun 2021 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 03:14 PM IST
सार

धर्म कला और संस्कृति की नगरी काशी ने भी खेल की दुनिया को नायाब हीरे दिए हैं। खेल जगत में बनारस का डंका देश ही नहीं सात समंदर पार भी बजता है।  विश्व ओलंपिक दिवस पर हम आपको काशी की समृद्ध खेल विरासत से रूबरू कराते हैं।

विज्ञापन
International olympic day varanasi rising in world of sports 10 Olympians of four sports from kashi
ललित उपाध्याय चित्र में (बांए से दूसरे) ओलंपियल दिलीप टिर्की, पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद व धनराज पिल्लै। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला, प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनारसी खिलाड़ियों का जादू सर चढ़कर बोलता है। एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और तीरंदाजी में बनारस ने 10 ओलंपियन दिए हैं, अनंत राम भार्गव से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय टोक्यो का टिकट हासिल करके इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


धर्म कला और संस्कृति की नगरी काशी ने भी खेल की दुनिया को नायाब हीरे दिए हैं। खेल जगत में बनारस का डंका देश ही नहीं सात समंदर पार भी बजता है। पूर्वांचल में बनारस को खेलों की नर्सरी भी कहते हैं। विश्व ओलंपिक दिवस पर हम आपको काशी की समृद्ध खेल विरासत से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन


गायघाट रहने वाले पहलवान अनंत राम भार्गव ने 1948 लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिया। चितईपुर के रहने वाले एथलीट गुलजारा सिंह ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में हिस्सा लिया। कोइरीपुर खुर्द के रहने वाले चिकन पांडेय ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में हिस्सा लिया। 1980 के मास्को ओलंपिक के खजूरी के हॉकी के उस्ताद मोहम्मद शाहिद, 1988 के सियोल ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ी विवेक सिंह और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ी राहुल सिंह ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दारानगर के रहने वाले संजीव सिंह ने 1988 के सियोल ओलंपिक में तीरंदाजी में हिस्सा लिया। सुसवाही के संजय राय ने 2000 के सिडनी ओलंपिक के लंबी कूद में प्रतिभाग किया। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के निमा मुमेरी गांव के नरसिंह यादव काशी मान बढ़ा चुके हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के बबियाव के एथलीट राम सिंह ने मैराथन में हिस्सा लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय हॉकी टीम में ललित उपाध्याय और रामनगर के रहने वाले शिवपाल सिंह का चयन हुआ है।

पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह ने कहा कि  हाल ही में पूरे यूपी से भारतीय हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक के लिए एक मात्र खिलाड़ी ललित उपाध्याय का चयन हुआ है। जो काशी के खिलाड़ियों के लिए आदर्श बने है। जिससे प्ररित होकर ओलंपिक दिवस पर सभी खेल के खिलाड़ियों को संकल्पित होने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed