फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Cricket Stadium to be built in Ganjari, Varanasi, BCCI inspected

Cricket Stadium: वाराणसी के गंजारी में बनेगा मोटेरा जैसा क्रिकेट स्टेडियम, 24 को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Wed, 15 Mar 2023 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Mar 2023 04:11 PM IST
सार

वाराणसी के गंजारी गांव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन ने 121 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर 32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टेडियम की विस्तृत कार्ययोजना और डिजाइन तैयार की गई है। स्टेडियम में तीस हजार ज्यादा दर्शकों के बैठने की सुविधा रहेगी। 

विज्ञापन
International Cricket Stadium to be built in Ganjari, Varanasi, BCCI inspected
वाराणसी एयरपोर्ट पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद स्थित मोटेरा जैसा बनाया जाएगा। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने मंगलवार को मुहर लगा दी है। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 मार्च को वाराणसी दाैरे पर रख सकते हैं। इसका खाका तैयार किया जा चुका है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व सचिव के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को राजातालब स्थित गंजारी में स्टेडियम के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया, फिर मैराथन बैठक करके स्टेडियम की डिजाइन और सुविधाओं को अंतिम रूप दिया। स्टेडियम के निर्माण पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

30 हजार से ज्यादा होगी दर्शक क्षमता

गंजारी गांव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन ने 121 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर 32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टेडियम की विस्तृत कार्ययोजना और डिजाइन तैयार की गई है। स्टेडियम में तीस हजार ज्यादा दर्शकों के बैठने की सुविधा रहेगी। खिलाड़ियों के अभ्यास करने, रहने के लिए हॉस्टल सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Cricket Stadium to be built in Ganjari, Varanasi, BCCI inspected
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रदेश सरकार ने 95 करोड़ रुपये आंवटित किया था। इसके बाद जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रशासन ने 120 करोड़ रुपये की मांग शासन से की। वहां से बजट जारी होने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी टीम के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश द्विवेदी ने बताया कि डीह गंजरी गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

International Cricket Stadium to be built in Ganjari, Varanasi, BCCI inspected
क्रिकेट स्टेडियम मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया

यूपीसीए के साथ बीसीसीआई करेगा अनुबंध
स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के साथ बीसीसीआई अनुबंध करेगा। मंगलवार की रात बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ यूपीसीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लंबी बैठक भी हुई। इसमें स्टेडियम के डिजाइन, विस्तृत कार्ययोजना और सुविधाओं पर मंथन किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह बीसीसीआई और यूपीसीए के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

डे-नाइट मैच होंगे, विकसित होगा पूरा क्षेत्र

गंजारी में प्रस्तावित स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास समग्र विकास की रुपरेखा तय करने के लिए विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल, स्टेडियम को डे-नाइट मैच के लिए तैयार किया जाएगा। यहां चार ड्रेसिंग रूम व तीन प्रैक्टिस ग्राउंड बनाए जाएंगे। बारिश के पानी को निकालने के लिए खास आधुनिक सिस्टम और खास एलईडी लाइटें भी लगाई जानी हैं।

स्टेडियम तक पहुंचने का मार्ग होगा सुगम

गंजारी में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने के मार्गों को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक निर्माणाधीन फोरलेन के समानांतर फ्लाईओवर की योजना बनाई जा रही है। करीब आठ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 1300 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम सर्वे कर रहा है। इसके बन जाने से मोहनसराय लहरतारा सिक्सलेन से स्टेडियम तक पहुंचा जा सकेगा।

जमीन खरीद की औपचारिकता लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द की अनुबंध पर हस्ताक्षर होगा, फिर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हाे जाएगा।- आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed