{"_id":"5c1a6658bdec2256c93f75cb","slug":"intermediate-practical-examination-start-from-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः इस तारीख से होंगी इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः इस तारीख से होंगी इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा
Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल 30 दिसंबर से शुरू होगा। 13 जनवरी तक चलने वाले प्रैक्टिकल में नियमानुसार 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक और 50 प्रतिशत वाह्य परीक्षक देंगे।
पारदर्शिता के लिहाज से प्रैक्टिकल जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे वहीं पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सात फरवरी से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिला स्तर पर केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद अब प्रैक्टिकल शुरू हो गए हैं। वाराणसी जिले में 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाले प्रैक्टिकल का आदेश बुधवार को जारी कर दिया गया। इसमें हाईस्कूल का तो विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन होगा और परीक्षार्थियों को मिलने वाले नंबर की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए नियुक्ति परीक्षकों को आवंटित विद्यालय में आधार कार्ड/मान्य पहचान पत्र लेकर जाना होगा। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी, वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएंगी, जिससे की पारदर्शिता बनी रहे। संस्थागत, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्रैक्टिकल भी 13 जनवरी तक करा लिए जाएंगे।