फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interdisciplinary research must be promoted for food security and nutrition

Varanasi News: खाद्य सुरक्षा, पोषण के लिए अंतरविषयक अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा

Mon, 26 Jan 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Interdisciplinary research must be promoted for food security and nutrition
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में चल रहे 21 दिवसीय एडवांस्ड फैकेल्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम का 25 जनवरी को समापन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा, पोषण के लिए अंतरविषयक अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा। समापन समारोह में प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन वैज्ञानिक ज्ञान, नियामक जागरूकता एवं उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान कर शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, पोषण, सतत विकास और मूल्य संवर्धित डेयरी प्रसंस्करण से जुड़ी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरविषयक अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक–उद्योग सहयोग को जरूरी बताया। विशिष्ट अतिथि जय अग्रवाल ने फंक्शनल डेयरी उत्पादों के व्यावसायीकरण पर उद्योग जगत का दृष्टिकोण साझा किया। अध्यक्षता कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यूपी सिंह ने इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम को शिक्षकों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार चौहान, डॉ. तरुण वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डाॅ. अंकिता हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed