फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inteligent will Participet In Student asembaly

मेधावी ही लड़ पाएंगे छात्र संसद चुनाव

Thu, 08 Jan 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 08 Jan 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Inteligent will Participet In Student asembaly
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में 17 जनवरी को होने वाले छात्र संसद चुनाव में मेधावी छात्र ही प्रत्याशी बन सकेंगे। वही विद्यार्थी चुनाव लड़ पाएंगे, जो पढ़ाई के साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी अव्वल रहे हों। इतना ही नहीं, सेमेस्टर परीक्षा के अंक, रिसर्च पेपर और डिजर्टेशन की भी उम्मीदवारी की अर्हता का आधार होंगे।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में पहली बार हो रहे छात्र संसद चुनाव के नियम छात्रसंघ चुनाव से अलग हैं। छात्रसंघ चुनाव में जहां उम्मीदवारी के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति, आपराधिक मुकदमे आदि को आधार बनाया जाता है, वहीं छात्र संसद चुनाव में शैक्षिक योग्यता, इंटर
विज्ञापन


कालेज इवेंट और राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रमों में भागीदारी को आधार बनाया गया है। सेमेस्टर परीक्षा में सात सीजीपीए प्राप्त करने के साथ ही इन सभी गतिविधियों में भागीदारी के अनुरूप प्रत्याशियों को प्वाइंट दिए जाएंगे, जो नामांकन पत्राें की जांच में प्रत्याशियों की योग्यता का आधार बनेंगे। इतना ही नहीं, संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


के क्लबों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी होने, संस्थान कैप्टन, आईआईटी जिमखाना काउंसिल के पदाधिकारी होने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार पाने पर भी प्वाइंट मिलेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एके झा ने बताया कि संस्थान के कार्यक्रमों, स्पर्धाओं में भाग लेने वालों, काशीयात्रा, टेक्नेक्स आदि आयोजनों की कोर कमेटी में शामिल छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाएगी।


37 ने भरे पर्चे, डेट बढ़ी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्र संसद चुनाव के लिए पहले दिन बुधवार को 37 छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया। उधर, संस्थान प्रशासन ने नामांकन की तिथि सात जनवरी से बढ़ाकर नौ जनवरी कर दी है। पहले संस्थान प्रशासन ने नामांकन के लिए केवल एक दिन निर्धारित किया था लेकिन विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed