फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Integrated GST office will be built in Kashi, problems will be removed

काशी में बनेगा एकीकृत जीएसटी कार्यालय, दूर होंगी समस्याएं

Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Integrated GST office will be built in Kashi, problems will be removed
करदाताओं की सहूलियत के लिए काशी में जल्द ही एकीकृत सीजीएसटी कार्यालय बनाया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित संवाद में बृहस्पतिवार को व्यापारियों, सीए, उद्योग बंधुओं और कर अधिवक्ताओं के साथ संवाद में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जोन स्तर पर सीजीएसटी की समस्याएं सुनीं और एक माह में समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम जनता के शासक नहीं सेवक है। दिल्ली में बहुत से लोग सीजीएसटी से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराते रहे थे। इनके निस्तारण के लिए संवाद को माध्यम बनाया गया है। बताया कि वन नेशन वन टैक्स के माध्यम से बहुत हद तक व्यापारियों, उद्यमियों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। कहा कि अब तक सीजीएसटी की 46 बैठकें हो चुकी हैं। गलत जानकारी और गलतफहमी को दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। जोन स्तर पर संवाद कर व्यापारियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इन पर काउंसिल की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन

आईटीसी में संशोधन की दरकार : आरके चौधरी
आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने मांग की कि आईटीसी में कुछ संशोधन व सरलता की जरूरत है। उद्यमी की ओर से जीएसटीआर-वन महीने की 11 तारीख तक दाखिल करने के बाद यदि क्रेता अपना रिटर्न समय से दाखिल नहीं करता है तो उसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ता है। क्रेडिट अगले महीने की 20 तारीख तक मिलने पर 40 दिन की पूंजी फंसी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट उद्योग को बचा लीजिए
ईंट निर्माता परिषद के जिलाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने ईट भट्ठा संचालन में जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को रखा। कहा कि जीएसटी कंपाउंड स्कीम को एक से छह प्रतिशत और असेसमेंट को पांच से 12 प्रतिशत कर दिया गया। इसे वापस लें। कोयले की मूल्य वृद्धि से भी निर्माता परेशान हैं।
ट्रिब्यूनल बनाने की मांग
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने मंत्री से वाराणसी कमिश्नरेट में ट्रिब्यूनल बनाने की मांग की। कहा कि यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण उद्यमियों को अपील के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ता है। समय और धन का नुकसान होता है। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आसिम जफर ने वाराणसी में स्थायी आयुक्त नियुक्त करने की मांग उठाई।
व्यापारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
पद्मश्री जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने जीआई उत्पादों से जीएसटी दर कम करने की मांग रखी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेेम मिश्रा और उपाध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया ने जीएसटी विसंगतियों को लेकर नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने सचल दल की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की। वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जेपी तिवारी ने ई-वे बिल वैधता की समयसीमा बढ़ाने, राकेश जैन ने जीएसटी सरलीकरण और 2012 से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर योजना शुरू करने की मांग की। श्रीनारायण खेमका, यूआर सिंह, रवि सर्राफ, राहुल मेहता, शैलेंद्र कुमार, मनोज खन्ना, डॉ. वाचस्पति, एसके श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अनिकेत कपूर, दीपक बजाज शामिल रहे।
ईएसआई हॉस्पिटल में कराया उपचार
राज्यमंत्री ने ईएसआई हॉस्पिटल में एड़ी का उपचार कराया। पहले चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। अस्पताल में कहा कि ईएसआई अस्पताल में जिस तरह से सुविधाएं बढ़ी हैं, निश्चित ही उसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है।
सुधर रही अर्थव्यवस्था, मिलेगी महंगाई से निजात
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि धीरे धीरे अर्थव्यवस्था सुधर रही है। कोरोना के पहले जैसे हालत हो गए हैं। सरकार की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को महंगाई से निजात मिल सके। भारत में तेज गति से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के वाले सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने राहुल पर निशाना साधा। कहा कि जब कानून अपना काम कर रहा है तो उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। यह गलत है। प्रदर्शन को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस पार्टी के लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed