फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Integrated centers related to cow rearing, conservation, development will open

वाराणसी: गो पालन, संरक्षण, विकास से जुड़े एकीकृत केंद्र खुलेंगे

Sat, 19 Dec 2020 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Integrated centers related to cow rearing, conservation, development will open
विकास भवन में हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ भाई कठेरिया ने शुक्रवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने देसी गायों की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास पर जोर दिया। उन्होंने जिले में एक इंटीग्रेटेड सेंटर खोलने को कहा। जहां पर गो पालन, संरक्षण, विकास, गोबर, गोमूत्र के उत्पाद बनाने का ट्रेनिंग सेंटर होगा। उनकी मार्केटिंग की व्यवस्था, रिसर्च सेंटर,  मेडिसिनल प्रोडक्ट लैब, एग्रो पार्क सब कुछ एक स्थान पर होगा।

विज्ञापन

मत्स्य, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्रालय से जुड़े आयोग के अध्यक्ष ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं और युवाओं को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। जिससे वे गाय के गोबर और गोमूत्र से बायो फर्टिलाइजर, वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करें।
विज्ञापन



जिनसे विभिन्न उत्पाद बनाने में सक्षम होकर अपना रोजगार कर सकें। गुजरात व अन्य प्रदेशों में लगभग 300 प्रकार की वस्तुयें बनाई जा रही हैं। और उनकी मार्केटिंग की व्यवस्था है। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी को गोबर से बनी हुई एक वाल क्लाक भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृत गायों को समाधि लेने का आग्रह
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष ने सभी लोगों से आग्रह किया कि मृत गायों को समाधि दी जाए। जमीन में न गाड़ा जाये और उनको जलाया न जाए। प्रधानमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो और वे आत्मनिर्भर बने। 

25 फरवरी को होगी कामधेनु गो विज्ञान परीक्षा 
बच्चों से लेकर युवाओं को गाय के प्रति जागरूक करने के लिए 25 फरवरी, 2021 को कामधेनु गो विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें प्राइमरी, माध्यमिक तथा ग्रेजुएट सभी स्तर की अलग-अलग परीक्षा होगी साथ ही जन सामान्य भी इसमें भाग ले सकेंगे। जिसमें गो संबंधित सामान्य प्रश्न दिए जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बीएसए को निर्देशित किया।

शाहंशाहपुर में गोबर धन योजना निर्माणाधीन: डीएम
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले में गोशालाओं की स्थापना से लेकर गायों की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास के संबंध में किए गए कार्यों के बारे में बताया। कहा कि आराजीलाइन के शाहंशाहपुर गांव में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने की परियोजना में गोबर धन प्लांट निर्माणाधीन है। पशु प्रसार में देसी ब्रीड का कार्य किया जा रहा है। देव दीपावली पर गोबर से बने 2 लाख दीपक घाटों पर जलाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed