फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Integral to Law Minister Kiren Rijiju, Culture Award to Padma Shri Malini Awasthi

कानून मंत्री किरन रिजीजू को एकात्म, पद्मश्री मालिनी अवस्थी को संस्कृति सम्मान

Wed, 03 Nov 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Integral to Law Minister Kiren Rijiju, Culture Award to Padma Shri Malini Awasthi
बीएचयू में दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म दर्शन, सांस्कृतिक चिंतन पर सेमिनार के साथ ही अलग-अलग सम्मान भी विशिष्टजनों को दिए जाएंगे। इसमें शोध पीठ की ओर से कानून मंत्री किरन रिजीजू, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को एकात्म सम्मान, संस्कृति सम्मान और परमेष्ठि सम्मान दिया जाएगा। पीठ की निगरानी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रो. केके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा को पीठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान संकाय में 13 अक्तूबर को संकाय प्रमुख प्रो. केके मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक चिंतन, एकात्म दर्शन, अंत्योदय और परमेष्ठि विषय पर सेमिनार कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पर अपनी मुहर भी लगाई जा चुकी है। इसमें पीठ की ओर से किए गए सभी प्रकाशन का लोकार्पण राजस्थान चैप्टर के रूप में राजस्थान के राजभवन से राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रो. केके मिश्र ने बताया कि माननीयों को उनसे समय मिलने के बाद सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे सम्मानित
किरन रिजीजू-दीनदयाल उपाध्याय एकात्म सम्मान
कलराज मिश्र-दीनदयाल उपाध्याय परमेष्ठि सम्मान
सुनील ओझा-दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्मान
पद्मश्री मालिनी अवस्थी-अवनीश अवस्थी-दीनदयाल उपाध्याय संस्कृति सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed