Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Instrumental practice at Shri Kashi Vishwanath Dham

Varanasi : श्री काशी विश्वनाथ धाम में वाद्य साधना, केरला से आए पंद्रह सदस्यीय दल ने दी प्रस्तुती

Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
सार

बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम  के शंकराचार्य चौक में केरला से आए पंद्रह सदस्यीय दल ने वाद्य यंत्र को बजाकर साधना की। इस विशेष आयोजन के जरिए अपनी आस्था को प्रकट किया। बताते चलें कि जिस दौरान ये आयोजन हो रहा था वहां मौजूद हर कोई भक्ति भाव में खोता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
Instrumental practice at Shri Kashi Vishwanath Dham
वाद्य यंत्र की प्रस्तुती करते कलाकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक (सांस्कृतिक मंच) पर एक विशेष आयोजन हुआ, जिसमें केरला से पधारे 15 सदस्यीय दल द्वारा भगवान श्री विश्वेश्वर को अति प्रिय पञ्च वाद्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्य आभा में और अधिक रौनक का कारण बना। बताते चलें कि मध्यान्ह भोग आरती के पश्चात, शंकराचार्य चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में केरला के कलाकारों ने भगवान श्री विश्वेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को अभिव्यक्त किया।

विज्ञापन


पञ्च वाद्य जिसमें शंख, घंटा, ढोल, और नगाड़े शामिल हैं उनका अद्भुत संयोजन सुनने के लिए भक्तगण आकर्षित हुए। इन वाद्यों के सुरों में एक अद्वितीय शक्ति और भव्यता थी, जो काशी के माहौल को और भी दिव्य बना रही थी।इस आयोजन ने न केवल काशी के सांस्कृतिक धरोहर को संजीवनी दी, बल्कि केरला और काशी के सांस्कृतिक एकता को भी प्रगाढ़ किया। यह कार्यक्रम भगवान श्री विश्वेश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक था और सभी दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।
विज्ञापन




इस प्रकार का आयोजन काशी विश्वनाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता हैI               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed