फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Instructions to close eight schools running without recognition

Varanasi News: बिना मान्यता चल रहे आठ विद्यालयों को बंद करने का निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions to close eight schools running without recognition
सोनभद्र। जिले में बिना मान्यता चल रहे माध्यमिक विद्यालयों की जांच के बीच विभाग ने आठ विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। संचालकों को तत्काल विद्यालय बंद करने का निर्देश देने के साथ कहा गया है अगर दोबारा संचालन पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में निर्देशों को दरकिनार कर बड़ी संख्या में मानक विहीन स्कूलों का संचालन हो रहा है। कक्षा पांच की मान्यता पर आठ तक ताे कहीं आठ तक की मान्यता पर हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कुछ ऐसे स्कूलाें भी हैं, जिनकी मान्यता शहर के बाहर हैं, मगर कक्षाएं नगर में चल रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर इसकी जांच शुरू हुई है। इस बीच बृहस्पतिवार की देर शाम डीआईओएस जयराम सिंह अनधिकृत रूप से संचालित आठ विद्यालयों को तत्काल बंद करने की नोटिस जारी की। इन विद्यालयों को पूर्व में भी 25 सितंबर को प्रवेश न लेने के लिए निर्देशित किया गया था। डीआईओएस ने पत्र में निर्देश दिया कि बगैर मान्यता के विद्यालय का संचालन तत्काल बंद करें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

---
इन विद्यालयों को बंद करने का निर्देश
जिन आठ विद्यालयों को बंद करने की नोटिस जारी हुई है, उसमें एचएन सिंह शिक्षण संस्थान डोरिया, छोटक बलिराम विद्यालय कोहरवल, रामाज्ञा सिंह शिक्षण संस्थान आमडीह, स्वामी विवेकानंद विद्यालय, खलियारी, संजीवनी बाल विद्या मंदिर सुअरसोत, शिवप्रकाश सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगांव और छत्रपति शाहू जी महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed