फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Instead of releasing the list of Mandal Presidents, BJP sent it by email.

Varanasi News: भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने की बजाय ईमेल से भेजी

Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Instead of releasing the list of Mandal Presidents, BJP sent it by email.
वाराणसी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर भी बेहद संजीदा है। वाराणसी जिला और महानगर के 33 मंडलों में अध्यक्ष की सूची जारी करने की बजाय इसकी सूचना व्यक्तिगत ईमेल पर भेजी जा रही है। वाराणसी में कर्दमेश्वर मंडल में ही बदलाव किया गया है। इसके अलावा सभी मंडल अध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है। उधर, भाजपा ने सूची सार्वजनिक नहीं कर बाकी दावेदारों के असंतोष से बचना चाहती है।
विज्ञापन

वाराणसी में जिला अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार हंसराज विश्वकर्मा पर भाजपा ने दांव लगाया। महानगर अध्यक्ष पद भी विद्या सागर राय पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया। इसके बाद से संगठन में बदलाव की संभावना से इनकार किया जा रहा था। कारण, पुरानी कार्यकारिणी को ही प्रदेश संगठन से अनुमोदित कराकर चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है। यही कारण है कि प्रदेश के सभी जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बीच वाराणसी जिला और महानगर में चुप्पी सधी है। यहां 32 मंडलों पर पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है। कर्दमेश्वर मंडल में राजू कुमार के संगठन काम में रूचि नहीं लेने के कारण उनकी जगह संदीप केसरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का कहना है कि भाजपा में हर व्यक्ति कार्यकर्ता भाव से ही काम करता है। मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति से निर्णय लिए गए हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को एतिहासिक बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed