{"_id":"6903b1e46b3f50b66dbee73e306f7503","slug":"insistence-to-give-life-to-the-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए जान देने की जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए जान देने की जिद
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये की भूमि का जबरन बैनामा कराने वाले आरोपी पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर पीडि़त प्रदीप सिंह ने गुरुवार की सुबह मिट्टी का तेल छिड़कर कर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि माचिस की तीली जलाने से पहले ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भरोसा दिलाया कि भूमि हड़पने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और उसे न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही, फिर कभी ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी। वाकया कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी गांव के मौजा गड़ई का है।
गड़ुई गांव निवासी प्रदीप सिंह (42) के दुबई में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पार्वती देवी मंदबुद्धि हैं। प्रदीप के मुताबिक कपसेठी बाजार में सड़क के किनारे उनकी दस बिस्वा भूमि है, जिसकी कीमत मौजूदा समय करोड़ों में है। प्रदीप का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को झांसा और धमकी देकर यह जमीन अपनी मां के नाम बैनामा करा ली। बदले में उसे पचास हजार रुपये दिए। बाद में दी गई रकम को भी आरोपी ने वापस ले ली। दुबई से लौटकर जब वह घर आया था तो उसे इसकी जानकारी हुई।
आरोपी से उसने भूमि का वाजिब पैसा देने को कहा। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। आरोपी ने पैसा देने की बात पंचायत के समक्ष कबूल की। इसके बाद वह वापस अपने काम पर दुबई चला आ गया। अब दो दिन पहले वापस आया और अब तक पैसे नहीं मिलने पर जब आरोपी से बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। गुरुवार की सुबह ही प्रदीप ने कपसेठी थानाध्यक्ष को फोन कर वाकये की जानकारी दी थी। कपसेठी थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा का कहना है कि आरोपियों ने उसकी जमीन हड़पी है। इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। गांववालों की सहमति के आधार पर प्रदीप को भी दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।