{"_id":"5ac799e44f1c1bd3618b5c45","slug":"insepector-line-spot-due-to-bjp-leader-slap","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः भाजपा नेता के भाई को थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः भाजपा नेता के भाई को थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 06 Apr 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में भाजपा नेता के भाई को थप्पड़ मारने के मामले में एसएसपी ने शुक्रवार को दरोगा धर्मेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया। मिर्जामुराद थाने पर तैनात दरोगा धर्मेंद्र यादव पर भाजपाइयों ने गुरुवार को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए मिर्जामुराद थाने का घेराव किया गया था।
मामले को लेकर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत गौर गांव में गुरुवार की शाम राजस्व विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना के लिए पुलिस टीम भी गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान दरोगा धर्मेंद्र ने भाजपा नेता सुरेंद्र बिंद के भाई विजय को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने मिर्जामुराद थाने का घेराव कर दिया था।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में मंत्री से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि थानाध्यक्ष की रिपोर्ट और जिलाध्यक्ष की शिकायत पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।