फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   innocent murdered due to greed for land uncle hands did not tremble while throwing nephew into well

Varanasi: जमीन के लालच में ढाई साल के मासूम का मर्डर, भतीजे को कुएं में फेंकते हुए नहीं कांपे चाचा के हाथ

Fri, 20 Oct 2023 05:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 05:53 PM IST
सार

वाराणसी के पिंडरा रायतारा गांव में ढाई वर्ष के मासूम का अपहरण कर उसे पुराने कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह मासूम बच्चे के चाचा का लगभग तीन बीघा जमीन का लालच बताया गया है। 

विज्ञापन
innocent murdered due to greed for land uncle hands did not tremble while throwing nephew into well
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा रायतारा गांव में ढाई वर्ष के मासूम का अपहरण कर उसे पुराने कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह मासूम बच्चे के चाचा का लगभग तीन बीघा जमीन का लालच बताया गया है। फूलपुर थाने की पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मासूम का शव बरामद किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कुएं के पानी में डूबने की वजह से मासूम की मौत हुई है। मासूम के पिता भैयालाल की मौत बीते सात अक्तूबर को बीमारी की वजह से हो गई थी।

विज्ञापन

एक बेटी का पिता है आरोपी

सरकारी वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त किशोरी लाल फूलपुर थाना के पिंडरा रायतारा गांव की अनुसूचित बस्ती में रहते हैं। किशोरी लाल के साथ उनके दिवंगत बड़े बेटे भैयालाल की पत्नी निशा देवी व दो वर्ष छह माह का पोता कृष्ण कुमार और छोटा बेटा बाबूलाल अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था। किशोरी लाल के अनुसार, बुधवार की रात उनका पोता कृष्ण कुमार उन्हीं के पास सोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में चाकू मारकर अधेड़ की हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

innocent murdered due to greed for land uncle hands did not tremble while throwing nephew into well
मासूम का शव कुएं में मिला - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार अलसुबह वह शौचालय गए और लौट कर आए तो पोता कृष्ण बिस्तर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं लगा तो उन्होंने फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। फूलपुर थाने की पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस संबंध में वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक कुमार राणावत ने जांच शुरू की तो सामने आया कि अपने पिता की संपत्ति को लेकर बाबूलाल के मन में लालच था और वह उनसे अक्सर विवाद भी करता रहता था।

फूलपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार

innocent murdered due to greed for land uncle hands did not tremble while throwing nephew into well
मासूम की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को भी वह अपने पिता से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद किया था। अपने मासूम भतीजे के प्रति भी उसका व्यवहार बहुत अच्छा नहीं रहता था। इसी आधार पर फूलपुर थानाध्यक्ष ने दरोगा संग्राम सिंह व अतुल त्रिपाठी और सर्विलांस टीम के दरोगा आदित्य कुमार मिश्रा के साथ जांच करने के बाद बाबूलाल को पकड़ा। बाबूलाल से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। डीसीपी गोमती जोन ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए फूलपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed