{"_id":"65322fcf52c837149f064d13","slug":"middle-aged-man-murdered-by-stabbing-due-to-old-rivalry-in-mau-police-raiding-in-search-of-accused-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: पुरानी रंजिश में चाकू मारकर अधेड़ की हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: पुरानी रंजिश में चाकू मारकर अधेड़ की हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
Fri, 20 Oct 2023 01:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:14 PM IST
सार
यूपी के मऊ जिले के दतौली गांव में पुरानी रंजिश के लेकर हुए विवाद के बाद चाकू मारकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मऊ जिले के दतौली गांव में पुरानी रंजिश के लेकर हुए विवाद के बाद चाकू मारकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। बीती रात घटी घटना से गांव में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी रामाशीष (50) का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तनातनी बढ़ी तो दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने रामाशीष पर चाकू से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे हमलावर फरार हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रामाशीष को आननफानन सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी दल प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रामाशीष के परिजन की तरफ से पड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन