फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Innocent dies due to electrocution in stay wire in varanasi

Varanasi: स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, दुल्हन की विदाई के बाद हादसे से कोहराम

Mon, 26 Jun 2023 02:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 02:02 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। बिजली खंभे से सटे स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। मासूम अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आई थी। 

विज्ञापन
Innocent dies due to electrocution in stay wire in varanasi
मासूम की मौत - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। बिजली खंभे से सटे स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। मासूम अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आई थी। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


उदयपुर गांव अनुसूचित बस्ती निवासी रमेश पुत्र बुल्लू के पुत्री की बरात रविवार आई थी। शादी में शामिल होने के लिए उधोरामपुर निवासी रमेश का साला अपनी पत्नी व बच्ची सोनाक्षी (7) के साथ आया था। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद सभी लोग आराम कर रहे थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

विज्ञापन

मासूम को बचाने में  बुजुर्ग महिला झुलसी

इसी दौरान चांदनी बिजली के खंभे में लगे स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। वो चीखने-चिल्लाने लगी तो उसे बचाने के लिए बस्ती की एक बुजुर्ग महिला पहुंची। बच्ची के संपर्क में आने के कारण वो भी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते तबतक चांदनी दम तोड़ चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदनी के माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-कर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी बस्ती में दो दिन पहले भी खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो चुकी है। लोगों के अनुसार पूरे क्षेत्र में मानक के विपरित खंभे व तार लगाए गए हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। यदि जल्द से इसे सुधारा नहीं गया तो ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed