{"_id":"6490ab5fdb3cb50b9b090c46","slug":"innocent-died-after-falling-into-the-well-mother-jumped-to-save-him-varanasi-news-c-20-vns1013-259186-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कुएं में गिरकर मासूम की मौत, बचाने के लिए कूदी मां को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कुएं में गिरकर मासूम की मौत, बचाने के लिए कूदी मां को बचाया
विज्ञापन
कुएं में गिरकर मासूम की मौत, बचाने के लिए कूदी मां को बचाया
चौबेपुर क्षेत्र के गौरा उपरवार गांव में कुएं से पानी भरने के दौरान हुआ हादसा
चौबेपुर (वाराणसी)। गौरा उपरवार गांव में सोमवार की सुबह कुएं में गिरने से आठ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि बेटे को बचाने के लिए कुएं में कूदी मां को ग्रामीणों ने बचा लिया। उसे रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया।
बलिया के रहने वाले जितेंद्र गिरी की शादी गौरा उपरवार गांव निवासी गोपी नाथ गिरी की बेटी माया गिरी से हुई है। कुछ दिनों पहले माया गिरी अपने आठ महीने के बेटे कृतिक के साथ मायके आई। सुबह दस बजे माया अपने बेटे के साथ कुएं पर पानी लेने गई थी। इसी बीच बेटा कुएं में गिर गया। बेटे को कुएं में गिरता देख माया ने भी छलांग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और माया और बेटे को निकाला। परिजन मासूम को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। माया देवी बेटे का शव देखते ही बेसुध हो गई। वहीं, दिल्ली में नौकरी करने वाले पिता जितेंद्र गिरी भी सूचना पाकर चौबेपुर के लिए रवाना हो गए।