पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्मित प्राथमिक पाठशाला सरैंया में कक्षा चार में पढ़ता था। शीला त्योहार मनाने गांव आई थी। गुरुवार की शाम अस्मित कुछ बच्चों के साथ पड़ोसी सब्बल पटेल की छत पर पतंग उड़ाने चला गया। रेलिंग न होने के कारण छत चारों ओर से खुली थी। पतंग उड़ाते समय अचानक वह छत से नीचे गिर गया, जिस उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे वाराणसी स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिवारीजन मासूम का शव लेकर लोग गांव पहुंच तो कोहराम मच गया। जीवन का इकलौता सहारा छिन जाने से शीला की हालत बदहवास जैसी हो गई। बेटे के शव से लिपटकर उसका विलाप देख लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।